इस्राईल के निरंतर हमलों का सामना कर रहे लेबनान ने ज़ायोनी सेना की नई घुसपैठ के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
यूएन शांति सेना यूनिफिल ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में पुष्टि की है कि ज़ायोनी सेना ने दक्षिण लेबनान के यारौन क्षेत्र में नई सुरक्षा दीवार बनाते समय ब्लू लाइन को पार किया है, जिसके कारण 4,000 वर्गमीटर से अधिक लेबनानी ज़मीन कब्ज़े में चली गई।
यूनिफिल ने चेतावनी दी है कि इस्राईल की निर्माण गतिविधियाँ संघर्ष-विराम की शर्तों का उल्लंघन हैं और दक्षिण लेबनान की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।
इस दीवार के कारण स्थानीय किसानों की कृषि भूमि तक पहुँच भी बंद हो गई है, जिसे लेबनान ने अपनी संप्रभुता व संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव 1701 का खुला उल्लंघन बताया है। ज़ायोनी सेना इन आरोपों को खारिज कर रही है और दावा करती है कि निर्माण कार्य ब्लू लाइन से बाहर नहीं गया। राष्ट्रपति जोसेफ औन और संसद अध्यक्ष नबीह बर्री ने इसे “स्पष्ट आक्रमण” बताते हुए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की माँग की है। बर्री ने कहा कि लेबनान ने 11 महीने से सभी शर्तें पूरी की हैं जबकि इस्राईल लगातार उल्लंघन कर रहा है।
16 नवंबर 2025 - 16:07
समाचार कोड: 1750926
यूनिफिल ने चेतावनी दी है कि इस्राईल की निर्माण गतिविधियाँ संघर्ष-विराम की शर्तों का उल्लंघन हैं और दक्षिण लेबनान की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।
आपकी टिप्पणी